फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोग घायल, भर्ती

Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 24 घंटे के भीतर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के तुलसीपुर गांव निवासी संजय (35) पुत्र छंगुर गुरुवार देर शाम हजपुरा के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।

बाजार वासियों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी राकेश (19) पुत्र राममनोहर नई सड़क पर शुक्रवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शुभम (25) पुत्र मुलायम व अहिरौली थाना क्षेत्र के गौराबंसतपुर निवासी प्रदीप (28) पुत्र विजयबहादुर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बाइक से जाते समय हुई दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें