फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख मतदाता जलालपुर में डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही तहसील प्रशासन ने तैयारियों को और तेज कर दिया है। विधानसभा चुनाव में इस बार 4 लाख 6 हजार 198 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक लाख 93 हजार 766 महिला व 2 लाख 12 हजार 432 पुरुष मतदाता शामिल होंगे। 5 हजार 507 युवा मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सक्रियता से काम किया जा रहा है। कुल 461 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 4 लाख 6 हजार 198 मतदाता शामिल होंगे। इसमें 2 लाख 12 हजार 432 पुरुष व एक लाख 93 हजार 766 महिला मतदाता हैं। इसमें 5 हजार 507 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 3652 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। विधानसभा में 80 प्लस के कुल मतदाताओं की संख्या 7 हजार 832 है। इन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में जलालपुर विधानसभा में कुल 438 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, वहीं निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइन के चलते इस बार 23 बूथों की संख्या बढ़ गई है। इस बार विधानसभा क्षेत्र में कुल 461 बूथों पर मतदान होगा। एसडीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर जरूरी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। यदि कोई राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें