फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

Sat, 14 Nov 2015 10:03 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज निवासी अजय (25) पुत्र रामसकल शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के जौहरडीह गांव निवासी जीशान (17) पुत्र नाजिर शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


टांडा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मोहल्ला निवासी असलम (27) पुत्र इश्तियाक व आरिफ (22) पुत्र अंसार शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय डीएम आवास के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें