फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत चार जख्मी

Sun, 05 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सीहमई मुलनापुर गांव निवासी फक्कड़ (35) पुत्र वैसू शनिवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से गांव जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासी राजेश (28) पुत्र बृजभूषण शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासिनी शकुंतला (45) पत्नी राजाराम रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी नन्हेलाल (50) पुत्र अंबिका शनिवार देर शाम बाइक से आलापुर से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें