फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल

Mon, 19 Oct 2015 11:18 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर निवासी राजेन्द्र (35) पुत्र रामआसरे रविवार शाम बाइक से ससुराल गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। कर्मा जगदीशपुर गांव के पास अज्ञात पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी वीरेन्द्रा देवी (45) पत्नी रामभरत रविवार शाम घर के सामने से सड़क पार कर रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से  घायल हो गई। उसे भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के शिवरानाली निवासी रामसिरजन का 8 वर्षीय पुत्र अमन सोमवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजेपुुर धावा निवासिनी झिनका देवी (60) पत्नी रामकृपाल अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग पार करते समय हादसे का शिकार हो गईं। गंभीर दशा में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  महिला की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें