फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से एक की मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तरौना बांस गांव निवासी राजू बारी का 10 वर्षीय पुत्र कुनाल शनिवार शाम बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते समय वह घर के पास उगी घास में चला गया। इसी बीच उसे सर्प ने डंस लिया। खून निकलता देख उसने परिवारीजनों को किसी जानवर के काट लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी।  जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासी खुुर्शीद (19) पुत्र मोहम्मद रजा शनिवार शाम खेत की सिंचाई कर रहा था।

इसी बीच सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी थाना क्षेत्र के जोलहिया निवासी अमरजीत (22) पुत्र रामशकल रविवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गया। वह खेत में धान काट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सांप ने काट लिया।  इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर निवासी हीरालाल (50) पुत्र रामकेवल शनिवार शाम सर्पदंश का शिकार हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सुरेश (42) पुत्र विष्णुदत्त शनिवार शाम सोते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें