फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरबत्ती से लगी आग, चार मकान राख

Fri, 31 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुबाने का पूरा गांव में पूजा-अर्चना के दौरान अगरबत्ती से निकली चिंगारी से छप्पर के चार मकान राख हो गए जबकि यादवपुर गांव में एचटी लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे तीन लोगों की गन्ना व गेहूं की दस बिस्वा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र भीटी के दुबाने का पूरा गांव में गुरुवार दोपहर पूजन-अर्चन को पेड़ के नीचे लगाई गई अगरबत्ती की चिंगारी ने छप्पर के चार मकानों को राख कर दिया। बताया जाता है कि गांव निवासी ब्रम्हादीन के घर के सामने नीम का पेड़ है। नवरात्र पर पूजन-अर्चन के दौरान वहां अगरबत्ती लगाई गई।

अगरबत्ती से निकली चिंगारी से ब्रम्हादीन के घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हवा तेज होने के चलते आग ने बगल स्थित प्रहलाद, पवन व चंदन के छप्पर के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस बीच पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक चारों मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना में डेढ़ लाख से अधिक के सामान का नुकसान हुआ। उधर अहिरौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी जगतनरायन पुत्र रामआसरे का भीटी थाना क्षेत्र के यादवपुर में गन्ने का करीब पांच बिस्वा खेत है।

गुरुवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में हुई शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

तेज हवा चलने से आग ने बगल स्थित भीटी थाना अंतर्गत तकिया कानूनगो निवासी छोटेलाल व मेवालाल पुत्रगण चुन्नीलाल के गेहूं की दस बिस्वा व गन्ने की पांच बिस्वा की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लगभग 50 हजार रुपये की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें