फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
तेज रफ्तार जीप ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी रामअछैबर (68) पुत्र मंगतराम को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, चालक जीप लेकर भाग निकला।

उसे सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत कश्मीरिया निवासी रघुवीर (40) पुत्र कृष्णकांत को बुधवार देर शाम मोहल्ला के निकट जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


चोट अधिक लगने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सम्मनपुर निवासी लालजी (35) पुत्र नंदलाल गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी अनीता (40) पत्नी बृजेश गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने टक्कर मार दी।

चोटहिल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी अंकित (28) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें