फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सौभाग्य से छाया अंधेरा, उजाले की वसूली जा रही कीमत

Sun, 08 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर। आलापुर विकास खंड के मकरही ग्राम सभा का पुरवा घुरौटिया आज भी बिजली की रोशनी से कोसों दूर है। करीब 200 की आबादी वाले इस गांव में शाम ढलते ही घना अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विडंबना यह है कि बिना बिजली का उपयोग किए ही इन उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के बिल भी भेज दिए गए। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। बिल का मीटर बढ़ता देख ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र से परेशान होकर आखिरकार अपने घरों से मीटर उतारकर ही बिजली विभाग को साैंप दिए।
गांव में बिजली न होने के कारण शाम होते ही सन्नाटा और अंधेरा पसर जाता है। कुछ संपन्न परिवारों ने निजी तौर पर सोलर पैनल लगवाए हैं, लेकिन रोजमर्रा की मजदूरी कर पेट पालने वाले अधिकांश ग्रामीण इन्हें लगवाने में असमर्थ हैं। ऐसे में उनके लिए रातें अंधेरे में ही गुजरती हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब सरकार हर घर बिजली पहुंचाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मकरही ग्राम सभा का पुरवा घुरौटिया गांव में अभी तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंच पाई है।
गांव के सुजीत कुमार, शिव कुमार, सोमारी देवी पार्वती देवी आदि का कहना है कि सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने के साथ ही मीटर लगा दिए गए, लेकिन खंभे और तार गांव तक नहीं पहुंचाए गए। हालांकि बिजली के बिल जरूर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें