फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे व सर्द हवाओं के बीच ठंड से बचने की जुगत

विज्ञापन
फोटो 15, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शनिवार को भी इस तरह छाया रहा कोहरा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घने कोहरे व सर्द हवाओं ने शनिवार को भी तेजी से भागती जिंदगी को थामे रखा। पूर्वाह्न 11 बजे तक घने कोहरे के प्रकोप के चलते सड़कों पर आवागमन बहुत ही कम रहा। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते ज्यादातर दुकानें विलंब से खुलीं। खराब मौसम होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजारों का रुख नहीं किया, जिससे बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटे का माहौल रहा। उधर अभी भी ज्यादातर स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे ठंड से बचने के लिए लोगों को निजी अलाव की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। रात की तुलना में दिन का भी तापमान तेजी से गिर रहा है। शनिवार को हाड़कंपाऊ ठंड का दौर जारी रहा। सुबह से ही समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में आ गया। घने कोहरे व सर्द हवा ने तेजी से भागती जिंदगी पर लगभग ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। घने कोहरे का आलम यह था कि चंद कदम की दूरी पर कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा था। ऐसे में लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे तक घने कोहरे का प्रकोप रहा।
इसके बाद कोहरा छटा, तो धूप छांव का खेल शुरू हो गया। हालांकि अपराह्न होते होते एक बार फिर से कोहरा छा गया। नतीजा यह रहा कि शाम होते होते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजार सूनी हो गईं। खराब मौसम होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग संबंधित बाजारों की तरफ नहीं गए। ऐसे में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन

उधर कड़ाके की ठंड होने के बावजूद अभी भी न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि अन्य तहसील क्षेत्रों में भी चिंहित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा यह रहा कि लोगों को ठंड से बचने के लिए खुद ही अलाव की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ा। बताते चलें कि अकबरपुर नगर में अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, पहितीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, रेलवे क्रासिंग, पटेलनगर तिराहा, कलेक्ट्रेट के निकट समेत कई अन्य स्थानों पर अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है।
इनमें से ज्यादातर स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उधर एडीएम डा. पंकज वर्मा ने बताया कि अलाव के लिए शासन से ढाई लाख रुपये जिले को मिले हैं। प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। साथ ही सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें