फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छाया घना कोहरा, जनजीवन रहा प्रभावित, रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
फोटो 21, अंबेडकरनगर में गुरुवार को भी सुबह के समय इस तरह छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाड़कंपाऊ ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सुबह 10 तक कोहरा छाने के बाद बादल छा गया। दिनभर धूप न निकलने व सर्द हवाओं के चलते लोग ठंड से ठिठुर उठे। इस बीच लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद जिला मुख्यालय पर ही ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल सका। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, तापमान में लगातार हो रही गिरावट से गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। उनका कहना था कि इसी प्रकार से आगे भी ठंड बढ़ती गई तो गर्म कपड़ों के कारोबार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते मंगलवार से मौसम में आए बदलाव के बाद घने कोहरे का जो दौर शुरू हुआ था, वह गुरुवार को भी जारी रहा। घना कोहरा छाने व सर्द हवा चलने से रात के साथ साथ दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट हो रही है। गुरुवार को भी सुबह 10 बजे तक घने कोहरे का प्रकोप रहा। इसके बाद कोहरा तो छंटा, लेकिन बादल छा गए। लगभग पूरे दिन धूप नहीं निकली। शाम होते होते एक बार फिर से समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया।
सुबह व शाम के बाद घना कोहरा छाने से सड़कों पर जिंदगी रेंगकर चलने को मजबूर हुई। इस बीच लगातार गिरते तापमान के बावजूद जिला मुख्यालय पर ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल सके। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पटेलनगर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा, पहितीपुर चौराहा, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट के निकट, फव्वारा तिराहा, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अब तक अलाव नहीं जल सका। इससे ठंड से परेशान राहगीरों व दुकानदारों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उधर, लगातार गिरते तापमान ने गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे खिला दिए हैं। गर्म कपड़ा विक्रेता नाजिम व राजकुमार ने कहा कि यदि इसी प्रकार से ठंड का दौर आगे भी चलता रहे तो गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी से वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें