फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीमा पर अलर्ट मोड में रही उड़ाका दल

Sat, 04 May 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार वाहनों पर भी रही टीम की पैनी निगाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए शनिवार को उड़ाका दल ने जिले की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रचार वाहनों पर भी पैनी नजर रही। यह सुनिश्चित किया गया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं।
25 मई को होने वाले मतदान के लिए मौजूदा समय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रतिदिन उम्मीदवार कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इस बीच आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने सुबह से ही जिले की सीमाओं यादवनगर तिराहा, भीटी, रसूलपुर दियरा, गौहन्ना चौराहा, सुरहुरपुर, टांडा कलवारी पुल, जहांगीरगंज, न्यौरी समेत अन्य क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की गई। यह देखा गया कि चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई सामग्री तो नहीं ले जाई जा रही।
विज्ञापन

इसके साथ ही चुनाव प्रचार में लगे वाहनों पर भी टीम ने पैनी निगाह रखी। अलग अलग राजनीतिक दलों के वाहनों की भी इस दौरान जांच की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत पालन किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें