अंबेडकरनगर के अराजी देवारा गांव में इस तरह बाढ़ के पानी से होकर आवागमन करने को विवश हैं छात्र छात?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से आलापुर तहसील क्षेत्र के दो गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या छात्र-छात्राओं को हो रही। उन्हें पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अराजी देवारा ग्राम पंचायत के दो गांव प्रसाद कुर्मी का पूरा व हंसू का पूरा में लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को तो रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की करीब एक हजार की आबाद परेशान है। ग्रामीण रमेश व वीरू ने कहा कि लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से आश्वासन मिल रहा है कि पुल बन जाएगा, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज ने कहा कि राजस्व कर्मियों को गांव में भेजा गया है।