फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका समेत पांच हुए डायरिया के शिकार, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में एक बालिका समेत पांच लोग डायरिया के शिकार होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी रामजी (65) पुत्र मंगरू सोमवार देर शाम डायरिया का शिकार हो गया। उल्टी दस्त के बीच उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
भीटी थाना क्षेत्र के पाठक का पूरा निवासी दिलीप (21) पुत्र जसलाल सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। महरुआ थाना अन्तर्गत मानिकपुर निवासी शिवशंकर की आठ वर्षीय पुत्री आकांक्षा को घरवालों ने मंगलवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी कालीदीन (42) पुत्र गोकुल सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर कोतवाली पहितीपुर निवासी दिनेश (32) पुत्र लालजी सोमवार देर रात्रि डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद भी जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें