अलग अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में भी पांच लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अन्तर्गत साबुकपुर गांव निवासी दीपक (22) पुत्र आशाराम बुधवार देर शाम खेत से घर आते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत करमपुर गांव निवासी मोहम्मद आलम (25) पुत्र मुख्तार आलम गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासिनी नीतू (15) पुत्री मनोज को गुरुवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केशवपुर गांव निवासी विनोद (45) पुत्र कुलदीप को बुधवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया।
तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अन्तर्गत खोरियापुर गांव निवासी दीपक (15) पुत्र लहुरी गुरुवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।