फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पांच लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Fri, 24 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संक्रामक रोगों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन डायरिया से पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को भी डायरिया पीड़ित तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना अकबरपुर अंतर्गत नासिरपुर बरवां गांव निवासी वासुदेव (55) शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी मुरली (60) को शुक्रवार को उल्टी-दस्त होने लगा।

परिवारीजन ने तबियत में सुधार न होने पर उन्ह ें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रतनपुर गांव निवासिनी मनराजी (62) को उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत मोहसिनपुर मोहल्ला निवासिनी शशि पांडेय (23) को शुक्रवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना गांव निवासी रामपूजन (65) को डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें