फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी लालचंद (35) रविवार को सुबह मालीपुर जा रहा था। बताया जाता है कि सुरहुरपुर बाजार के निकट उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहीं, जलालपुर निवासी सरफराज (36) शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी शांति देवी (55) रविवार को सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन

इसी थाना अंतर्गत लोरपुर निवासी शमशेर अहमद (32) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय लोरपुर मोड़ के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी रामरूप (58) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें