फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी व बुखार से पीड़ित को दें दवा की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कोविड-19 वार रूम कार्यालय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए शनिवार देर शाम निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं की टीम की ओर से घर-घर सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान जो भी व्यक्ति करोना लक्षणयुक्त मिले, उनकी जांच कराई जाए। सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित व्यक्तियों को दवा की किट उपलब्ध कराई जाए। इस सर्वे में हर गांव व घर को देखें।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल किट तैयार कर सभी आशा टीमों को अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाए कि जो भी रिपोर्टिंग हो रही है, वह मेडिकल किट वास्तविकता में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है कि नहीं।
निगरानी समितियों को हमेशा सक्रिय होने के लिए निर्देश दिया गया। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में सफाई, सैनिटाइजेशन आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा व चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें