फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच जख्मी

Sat, 04 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत जयचंद्रपुर गांव निवासिनी किसमतुलनिशा (70) पत्नी मोहम्मद मुस्लिम शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गईं।

उन्हें अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत सिझौलिया गांव निवास आसिम (27) पुत्र इलियास शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय शहजादपुर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत बबुरहा गांव निवासी रामचरन (35) पुत्र बृजलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से गांव जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  उधर, महरुआ थाना अंतर्गत मथनी गांव निवासी सतीश (26) पुत्र अभयराज व ज्ञानेवेंद्र (25) पुत्र जयप्रकाश शनिवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें