फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर

Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत कासिमपुर निवासी रोहित (35) पुत्र रामबहाल बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय मोहल्ला के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेरुआ गांव निवासी श्याम (32) पुत्र शिवनरायन बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी अच्छेलाल (40) पुत्र संतप्रसाद गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला निवासी रवि (13) पुत्र अवधेश साइकिल से बाजार जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी अंकित (18) पुत्र रामसहाय बुधवार देर शाम बाइक से बाजार से घर जाते समय तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें