फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के पांच नए मरीज

Mon, 16 Nov 2015 10:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते दिनों सकरावल में डेंगू से एक तरफ जहां पांच नागरिकों की मौत हो गई थी, वहीं बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए थे। जानकारी होने पर डीएम विवेक के कड़े तेवर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाना शुरू किया।
विज्ञापन


पिछले दो दिन तक चले कैंप में नागरिकों की भारी भीड़ जांच के लिए उमड़ी थी। सोमवार को तीसरे दिन भी कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गई। सोमवार को कुल 207 मरीजों का सामान्य परीक्षण किया गया, जबकि 58 लोगों की जांच के लिए खून का नमूना लिया गया।

खराब हालात को देखते हुए चार मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच डेंगू रोग को देखते हुए लोगों ने धार्मिक उपायों की तरफ भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। उधर जिला अस्पताल में टांडा के चार संभावित मरीजों के अलावा एक शहजादपुर का भी मरीज सोमवार को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सीएमएस डा केएस पाण्डेय ने बताया कि अभी इनमें डेंगू के लक्षण की पूरी पुष्टि नहीं हुई है। एहतियातन भर्ती किया गया है।  सीएमओ मेजर डा बीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी प्रयास तय कर रहा है। मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें