फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दाखिल हुए 1980 नामांकन पत्र

Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार इस ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 107 पदों के लिए सोमवार को 437 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पदों के लिए 143 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक में 104 प्रधान पदों के लिए 540, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पदों के लिए 302 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार 72 ग्राम प्रधान पदों के ळिए 344 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पदों के लिए 215 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस प्रकार तीनों विकास खण्ड में 283 ग्राम प्रधान पदों  के  लिए 1320 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3467 पदों के लिए 660 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि सोमवार को पहले दिन नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करने दिया जा रहा था। बताया कि तीनों विकास खण्डों में नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें