फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर लूटपाट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र में ईंट-भट्ठे पर बीते दिनों हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हीं बदमाशों ने हंसवर थाना क्षेत्र में भी एक भट्ठे पर जाकर रंगदारी मांगी थी। वारदात में शामिल कुछ बदमाश अभी फरार हैं। इसमें से एक दिलीप चौरसिया भी है, जो माफिया खान मुबारक का सहयोगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 15 हजार रुपये, एक तमंचा तथा दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों टांडा कोतवाली क्षेत्र के बुधीपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई थी, जब अलग-अलग बाइक से आए कई बदमाशों ने ईंट-भट्ठा मालिक के पुत्र मोनू की पिटाई कर लाखों रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बाद में पता चला कि बदमाशों ने उसी दिन हंसवर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर पहुंचकर वहां मुनीम से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने कई दिन बाद इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया था। टांडा कोतवाली पुलिस के अलावा हंसवर पुलिस व स्वाट टीम सुरागरसी में जुटी हुई थी।
इस बीच टांडा कोतवाली पुलिस ने वारदात में शामिल पांच बदमाशों को मंगलवार की सुबह सुलेमपुर परसावां नहर के पास गिरफ्तार कर लिया। टांडा कोतवाल बृजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने हंसवर निवासी आकाश, सौरभ यादव, जैतपुर निवासी शिवम व अमन सिंह तथा जलालपुर निवासी सुरजीत को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट के 15 हजार रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिला मुख्यालय पर बताया कि बदमाशों के पास से दो बाइक तथा एक तमंचा भी बरामद किया गया है। बताया कि माफिया खान मुबारक का एक सहयोगी दिलीप चौरसिया इस गैंग का शातिर अपराधी है। उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है। वारदात में यह बदमाश भी शामिल था। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें