फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी मोहम्मद शमीम (43) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के शुकुलबाजार निवासी संदीप (32) मंगलवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी महेश (21) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी राहुल कुमार (32) बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी हरिहरप्रसाद (65) बुधवार सुबह घर के निकट उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हरिहरप्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें