फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए वाहनों की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफातगंज रोड निवासी लालजी (32) बुधवार को बाइक से गोशाईगंज जाते समय अहिरौली के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी अनीता (41) बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं मिर्जापुर निवासी अरविंद कुमार (43) बुधवार को बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी अनीस अहमद (39) बुधवार को बाइक से कर्बला कासिमपुर जाते समय जीप की टक्कर लगनेे से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी मोहम्मद रफीक (68) मंगलवार को घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें