फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के मौत की जांच करेंगे एसडीएम व सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत प्रकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज एसडीएम व सीओ जलालपुर को घटना की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि एसडीएम भरत लाल गुप्त व सीओ देवेंद्र मौर्य द्वारा की गई अब तक की जांच से पता चला कि सोमवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी अनिल, अरविंद, मोहित व गुड्डू ने तमसा नदी के किनारे पड़ोसी जनपद के एक ठेके से शराब लाकर पी थी। देर रात इनकी तबियत बिगड़ी तो परिवारीजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के बाद भी अनिल की तबियत में सुधार नही हुआ तो चिकित्सक ने उसे आजमगढ़ रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया कि तीनों युवकों से भी पूछताछ की गई। फिलहाल जहरीली शराब पीने जैसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता लग सकेगी। मामले में एसडीएम व सीओ को जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें