फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत पांच घायल, भर्ती

Thu, 30 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने घटना के समय हेल्मेट नहीं पहन रखा था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के पहाड़पुर निवासी कृष्णकुमार (40) पुत्र रामलौटन गुरुवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह साइकिल से बाजार जा रहा था। गांव के पास सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत माउख निवासिनी रीता (40) पत्नी मनीराम गुरुवार दोपहर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी विकास (25) पुत्र प्रहलाद बुधवार शाम महरुआ बाजार में एक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन


सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, भीटी थाना क्षेत्र के सबना तिवारीपुर गांव निवासी रमाकांत (55) पुत्र रामसंवारे बुधवार शाम बाइक से बाजार जा रहे थेे। उनके साथ उनका पुत्र अंकुर (22) भी था। दोनों दुुर्घटना में घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें