फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों ने नहीं संभाला काम, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण न करने से 30 गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। यहीं नहीं, गांव के लोगों को प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जून में जहांगीरगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कमलेश निषाद और अशोक मौर्य का स्थानांतरण विकासखंड रामनगर, देवेंद्र यादव का बसखारी, अवनीश यादव का भीटी व विपुल सिंह का टांडा ब्लॉक कर दिया गया था। उनके स्थान पर टांडा से श्रीकेश वर्मा, जलालपुर से प्रवीण कुमार, भियांव से रंजय मौर्य, रामनगर से प्रदीप गुप्ता व भीटी से जसवंत कुमार को यहां भेजा गया था। इन पांचों ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। इसी वजह से लगभग 30 गांवों में विकास कार्य बाधित हैं।
एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास छह से आठ ग्राम पंचायतों का चार्ज होता है। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी परिवार रजिस्टर की नकल के लिए हो रही है। क्षेत्र के राजेश कुमार, रमेश, विनोद, राजाराम आदि लोगों ने तत्काल तैनाती किए जाने की मांग की है। उधर, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गैर ब्लॉकों से आने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों को तत्काल कार्यभार दे दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें