अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को सांप के काटने के पांच पीड़ितों को भर्ती कराया गया। अकबरपुर के कोटवा महमदपुर गांव निवासी दुर्गा देवी शनिवार को अपने घर पर काम कर रही थीं।
इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए जहां पर उन्हें भर्ती किया गया। इसी तरीके से सैदापुर गांव निवासी शोभावती, दादूपुर निवासी सौरभ, ताराखुर्द निवासी अंश व कदमपुर निवासी रीता को सांप ने काट लिया। अब सभी की हालत में सुधार है। (संवाद)