फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

785 पात्रों के खाते में पहुंची पीएम आवास योजना की प्रथम किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर विकास खंड क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 785 पात्रों के लिए खुशखबरी है। पात्रों को पक्का आवास निर्माण के लिए शासन से 40-40 हजार रुपए की धनराशि मुहैया करा दी गई है। ब्लाक प्रशासन ने पात्रों को अविलंब आवास निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कहा कि आवास निर्माण की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर पात्रों को अगली किस्त जारी की जाएगी। ऐसे में पात्रों को समय से आवास निर्माण शुुरू करना होगा। पात्रों को सरकार की तरफ से 90 दिन की मजदूरी भी मुहैया करायी जाएगी।
कोरोना महामारी के बीच रामनगर विकासखंड क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 785 पात्रों के लिए खुशखबरी है। शासन ने विकासखंड के 101 ग्राम पंचायतों के इन पात्रों के खाते में आवास निर्माण के लिए 40-40 हजार रुपए की धनराशि मुहैया करा दी है। पात्रों को आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए मिलेगा।
विज्ञापन

प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपए, जबकि दूसरी किस्त 70 हजार व तीसरी किस्त 10 हजार रुपए के रूप में प्राप्त होगी। अलग से आवास निर्माण के लिए 90 दिन की मजदूरी 202 रुपए के हिसाब से दी जाएगी। धनराशि मुहैया कराए जाने के बाद ब्लाक प्रशासन ने निर्देश जारी किया है।
खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पात्रों को धनराशि मुहैया करायी जा रही है। प्रगति रिपोर्ट के आधार पर पात्रों को अगली किस्त जारी की जाएगी। प्रगति रिपोर्ट जांचने के लिए समय-समय पर टीम भेजी जाएगी। पात्रों को पूरी गंभीरता से काम करना होगा। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें