फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से पीएनबी में लगी आग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में आग बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा/विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रविवार को पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। स्थानीय नागरिकों को जानकारी तब हुई, जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। स्थानीय प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। इस बीच नागरिकों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में टांडा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

नागरिकों की मदद से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। आग काबू में न आने की दशा में अकबरपुर से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम जलकर राख हो गया। यह संयोग ही रहा कि कैश तक आग नहीं पहुंची। इससे पहले घटना की जानकारी होते ही एसडीएम अभिषेक पाठक भी मौके पर पहुंच गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर में संचालित है। रविवार को पूर्वाह्न अचानक बैंक के अंदर से धुआं व आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। यह देख नागरिकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व बैंक प्रबंधन को जानकारी देने के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस बीच नागरिकों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बैंक मैनेजर आरके मिश्र व अन्य बैंककर्मी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी टांडा से पहुंच गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग कंट्रोल न होती देख अकबरपुर से भी फायर कर्मियों को बुलाना पड़ा। इस बीच एसडीएम टांडा अभिषक पाठक व सीओ टांडा भी मौके पर पहुंच गए।
कुछ ही देर में अकबरपुर से भी फायरकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। टांडा व अकबरपुर के फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की खबर यह रही कि आग कैश रूम तक नहीं पहुंची, लेकिन रिकॉर्ड रूम व शाखा प्रबंधक की केबिन जलकर राख हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। एसडीएम अभिषक पाठक ने बताया कि आग को काबू में कर लिया गया। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। उधर बैंक प्रबंधक आरके मिश्र ने बताया कि रिकॉर्ड रूम व उनका केबिन जलकर राख हो गया। हालांकि कैश पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें