फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से महिला की मौत, पति व सास झुलसी

Wed, 20 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग से जल मरी महिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आग से जलकर बुधवार सुबह एक महिला की मौत हो गई जबकि उसे बचाने में पति व सास भी गंभीर रूप से झुलस गए। महिला को जिला अस्पताल से ट्राॅमा रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप फट जाने के बाद आग लगने से यह घटना हुई। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनइया पूरब गांव निवासी बृजेंद्र के घर बुधवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब उसकी 23 वर्षीय पत्नी गीता आग से जलने लगी।

बृजेंद्र के अनुसार रसोईघर में खाना बनाने के दौरान गैस की पाइप पुरानी होने की वजह से फट गई। इससे अचानक आग लग गई। आग ने गीता के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद बृजेंद्र तथा उसकी मां आशा (50) मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि तब तक गीता बुरी तरह झुलस चुकी थी। बृजेंद्र व उसकी मां आशा भी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन में तीनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गीता को ट्राॅमा रेफर कर दिया गया, ट्राॅमा ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को भर्ती कर लिया। उनकी हालत खतरे के बाहर बतायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें