फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, फोटो स्टूडियो राख

Wed, 20 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जौहरडीह रोड पर स्थित इसी स्टूडियो में लगी आग से राख हुए लाखों के सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के मुरादाबाद-जौहरडीह मार्ग स्थित एक फोटो स्टूडियो में मंगलवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग नियंत्रित की जा सकी।
विज्ञापन


इस घटना से पीड़ित दुकानदार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर नगर निवासी बलराम मौर्य का मुरादाबाद-जौहरडीह मार्ग पर फोटो स्टूडियो हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को भी स्टूडियो बंद कर घर चले गए।

अचानक उनकी दुकान में धुआं उठता देखते आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फोन से उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे और शटर का ताला खोला तो पूरी दुकान धू-धू कर जल रही थी।
विज्ञापन


गुहार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया। हालांकि तब तक आग अपना कहर दुकान पर बरपा चुकी थी। आग की इस घटना में दुकानदार का करीब दो लाख के चार वीडियो कैमरे, एक लाख कीमत के तीन डिजिटल कैमरे, 50 हजार के दो डेस्कटॉप, 35 हजार का एक प्रिंटर व 16 हजार की एक फोटोकॉपी मशीन समेत एक हजार से अधिक ब्लैंक सीडी, 100 रील, 150 वीडियो कैसेट आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा दुकान के फर्नीचर, काउंटर आदि भी जलकर नष्ट हो गए। इससे दुकानदार को करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें