फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुर्गी फार्म में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन
जहांगीरगंज के जमलूपुर गांव में में बृहस्पतिवार भोर पोल्ट्री फार्म से निकलती आग की लपटें।
विज्ञापन
जहांगीरगंज । क्षेत्र के ग्राम जमलूपुर में बृहस्पतिवार भोर एक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। समय से दमकल वाहन के न पहुंचने से आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लग गया। इस आग में करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

दीपक सिंह के मुताबिक गांव से 500 मीटर दूर खेत में सात वर्ष पूर्व 180 फीट लंबा मुर्गी फार्म स्थापित किया था। एक माह पूर्व ही फार्म से मुर्गियों को निकाला गया था और साफ-सफाई का कार्य पूरा कर एक-दो दिन में चूजा डालने की तैयारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन बजे अचानक फार्म से आग की लपटें निकलने लगीं। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीण तुरंत फार्म की ओर दौड़े लेकिन तब तक फार्म पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फार्म मालिक दीपक और सचिन सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि आग लगने पोल्ट्री फार्म जला है। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें