फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बहू के हत्यारे ससुर को भेजा जेल, पिता ने बेटी को दी मुखाग्नि

विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाने में पुलिस हिरासत में रसूलपुर गांव में बहू निशा की हत्या का आरोपी ससुर श्रीपति।
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर के रसूलपुर गांव में बुधवार को निशा वर्मा (24) की हत्या के आरोपी ससुर श्रीपति वर्मा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इससे पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शवदाह के बाद अन्य कर्मकांड विधिपूर्वक कराने के लिए शहजौरा घाट पर मृतका के पिता राजमणि ने अपराह्न चार बजे बेटी को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पत्नी का चिता जलता देख पति रोहित चीख-चीखकर रोया। यह देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतका के पिता ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अपने नाती कन्हैया व देव पटेल को अचलपुर मीठेपुर ननिहाल लेकर जाएंगे, ताकि उनकी बेहतर परवरिश की जा सके। परिजनों के मुताबिक श्रीपति वर्मा लंबे समय से शराब का आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए वह अक्सर परिवार की जमीन बेचता रहता था। बहू निशा इसका विरोध करती थी।
10 जून की दोपहर निशा के बेटे कन्हैया (5) और ओम (3) खेलते-खेलते पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में पहुंच गए। वहां से वे खेल-खेल में निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला साहुल उठा लाए थे। पड़ोसी के शिकायत करने पर श्रीपति ने बहू निशा को डांटना शुरू कर दिया। निशा ने बच्चों का पक्ष लिया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। श्रीपति ने पास पड़े बांस को उठाकर निशा के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर शाम हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आलाकत्ल बरामद कर लिया था। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें