फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शुकुल बाजान में दुकान में लगी आग। -संवाद।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के पड़रिया फौलादपुर गांव में शुक्रवार देर रात किराना की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक लगभग छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। गांव निवासी मंशाराम ने घर में ही किराना की दुकान खोल रखी है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर घर के अंदर सोने चला गया। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की निगाह दुकान से निकलते धूएं पर पड़ी तो जानकारी मंशाराम को दी।
विज्ञापन

इस बीच गुहार पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दुकान खोला तो अंदर सामान धू धूकर जल रहे थे। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पीड़ित के अनुसार लाखों की संपत्ति जल चुकी थी। इस बीच आग बुझाने के बाद पहुंचे फायर कर्मियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें