फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएचसी से नदारद मिले चिकित्सक व दो अन्य कर्मचारी

Sat, 27 Apr 2024 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ को निरीक्षण में मिली बड़ी लापरवाही
विज्ञापन

एक दिन का काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर के निरीक्षण में शनिवार को एक चिकित्सक, स्टॉफ नर्स व एक्स रे टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। इस पर तीनों का एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही पीएचसी नरियांव में एक साथ पांच कर्मचारी अवकाश पर मिले। इस पर पीएचसी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
सीएचसी व पीएचसी के निरीक्षण में निकले सीएमओ को बड़ी लापरवाही मिली। शनिवार दोपहर निरीक्षण करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर पहुंचे तो वहां चिकित्सक डॉ. राजेंद्र, स्टॉफ नर्स पूनम व एक्स रे टेक्नीशियन रितेश कुमार बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर तीनों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरियांव का निरीक्षण करने सीएमओ पहुंचे। यहां एक साथ पांच कर्मचारियों को अवकाश दिया गया था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक साथ इतने अधिक कर्मचारियों को छुट्टी नहीं देनी चाहिए। दोबारा जांच में यदि ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ इसके बाद सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचे। यहां परिसर में जगह जगह गंदगी मिली। इस पर सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि दोबारा जांच में गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें