फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चाय की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख

Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थानाक्षेत्र के खानुपुर गांव निवासी राम आशीष मौर्य की सिकंदरपुर के रुकुंदीपुर मोड़ पर चाय की दुकान है। मंगलवार रात दुकान में आग लग गई और फर्नीचर सहित सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित राम आशीष पिछले आठ वर्षों से इसी दुकान की कमाई से चार बेटियोंं और दो बेटोंं समेत आठ सदस्योंं का भरण पोषण कर रहे थे। मंगलवार की शाम सात बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए। रात करीब डेढ़ बजे दुकान से आग की लपटे निकलने लगी। यह देख ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच दुकान में रखा सारा खाद्य सामग्री, गल्ला सहित सारा सामान जल चुका था। राम आशीष ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक उनकी सुध लेने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या आ खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें