फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रंगाई कारखाने में लगी आग, सात लाख के कपड़े जले

Thu, 05 Mar 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। अलीगंज के टांडा नगर स्थित काजीपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर करीब चार बजे कपड़ों के रंगाई कारखाने में अचानक आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जल गए। होली के कारण कारखाना बंद था। इससे समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


काजीपुरा मोहल्ले में अब्बास का रंगाई कारखाना है। बुधवार शाम करीब चार बजे कारखाने से धुआं उठता देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कारखाने के अंदर आग फैल चुकी है। लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक कारखाने में रंगाई और धुलाई के लिए आए टेरीकॉट, पॉलिस्टर समेत अन्य कपड़े जल चुके थे।

कारखाना मालिक अब्बास ने बताया कि आग से करीब सात लाख रुपये के कपड़े जल गए हैं। कारखाने में त्योहार के कारण कामकाज बंद था। अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मोहल्ले के लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि काजीपुरा मोहल्ले में आग लगने की सूचना मिली थी। अभी तक कोई लिखित प्रार्थनापत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें