फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की धोखाधड़ी मामले में तीन पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। रकम दोगुना करने के नाम पर 25 लाख हड़पने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापा मारना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव गांव का है। थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी शशिकला पत्नी रामकुमार चौबे ने पुलिस को दी तहरीर के जरिये आरोप लगाया कि उनके ससुर रामपति को खेत बेचने पर 25 लाख की धनराशि मिली थी। नरियांव निवासी तीन आरोपी कतवारी, पप्पू यादव व हंसवर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी देवेंद्र गौड़ ने कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा दिया।
बताया कि 16 जनवरी को धोखाधड़ी कर धनराशि दोगुना करने के नाम पर हड़प लिया। बाद में जब धनराशि वापस मांगी तो तरह-तरह की धमकी देने लगे। एसओ नागेन्द्र सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें