फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्राथमिक विद्यालय की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने पर एफआईआर

Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर के प्राथमिक विद्यालय जियापुर की प्रधानाध्यापक सुनीता वर्मा के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर दो बजे के बाद अज्ञात लोगों ने विद्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। विद्यालय में लगी पानी की टोंटियों को निकालकर गायब कर दिया गया। इसके अलावा शौचालय आदि के दरवाजे खोलकर सेनेट्री को भी तोड़ दिया गया। विद्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।दो नाबालिग छात्रा लापता
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के अनुसार उनकी 14 वर्षीय पौत्री कक्षा आठ की छात्रा है। वहीं गांव की एक अन्य 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती है। दोनों छात्राओं की आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर ओझौली निवासी अमन से बातचीत होती थी। 22 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे अमन के सहयोग से राजू दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद जानकारी हुई कि दोनों छात्राएं अमन और राजू के संपर्क में थीं और राजू उन्हें अपने साथ लेकर गया है। थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल ने बताया कि कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्राओं की तलाश की जा रही है। संवाद

गाली-गलौज के विरोध पर युवक को पीटा

सद्दरपुर। टांडा के चिंतौरा निवासी मुखराम राजभर के अनुसार 24 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही राजन, ध्रुव कुमार, चंद्रभान और रंगीलाल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर पिटाई की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



महिला को पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बसखारी। क्षेत्र के दशरैचा निवासी सुनीता के अनुसार 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे गांव की मंजू यादव ने पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला किया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आरोप है कि सूर्यभान ने अपनी पत्नी मंजू को उकसाकर उनकी पिटाई कराई। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सड़क हादसे में प्राथमिकी दर्ज

केदारनगर। इब्राहिमपुर के रायपुर महुवारी निवासी राममूरत मौर्य के अनुसार 15 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनके भाई राजितराम मौर्य खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजितराम सड़क पर गिर गए और उनके सिर में काफी चोट आई। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। राजितराम का लखनऊ में अभी इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

महाविद्यालय के पास युवक को बुलाकर पीटा

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र के चकतारा निवासी अभिषेक मिश्रा के अनुसार 21 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह बावली चौक नरियांव पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मौसेरे भाई राजेश्वर पाठक ने उन्हें बुलाया। राजेश्वर पाठक अपने साथ सुग्गा और धर्मेंद्र के साथ उनको सिकंदरपुर मार्ग पर बाबा सुखदेव महाविद्यालय के पास ले गया। वहां तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनको रॉड से पीटा। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा

बसखारी। क्षेत्र के शाहपुर महमूदपुर निवासी हिनावती के अनुसार 20 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे गांव के रामबदन पुरानी रंजिश में उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर रामबदन, पंकज, मीना और संगम ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनको पीटा। शोर मचाने पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके 80 वर्षीय ससुर को भी पीटा गया। थाने जाने के दौरान भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें