फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिलर उखाड़ने वाले छह लोगों पर एफआईआर

Fri, 23 Jan 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। न्यायालय के आदेश पर किए गए सीमांकन के दौरान लगे पिलरों को उखाड़ने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तहसील आलापुर के जगदीशपुर फत्तेपुर गांव में बीते 16 जनवरी को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर कोर्ट के आदेशानुसार जमीन की पैमाइश की थी। इस दौरान वहां 16 पिलर लगाए गए थे। आरोप है कि उसी रात विपक्षी दल के लोगों ने सभी पिलरों को उखाड़ दिया, जिससे जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित रणजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रामगोपाल, वंशगोपाल, राजमंगल, राजाराम, बसंत और रामचंद्र यादव को नामजद करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इन पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने और सरकारी प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप है। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें