फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेल्समैन को गोली मारने में अज्ञात पर एफआईआर

Fri, 23 Jan 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। भीटी क्षेत्र के जमोलीगंज बाजार में बुधवार को शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन विमल जायसवाल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में लूट का कोई जिक्र नहीं किया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती विमल के पेट में फंसी गोली बृहस्पतिवार को भी निकाली नहीं जा सकी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भीटी के अढ़नपुर, खजुरी, सेनपुर व सुल्तानपुर और अयोध्या के बार्डर के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज स्वाट टीम व पुलिस ने खंगाली है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिसके आधार पर वह बदमाशों तक पहुंच सके। पुलिस लूट के साथ आशनाई, भूमि विवाद को भी गोली मारने का अंदेशा जता जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद ली जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



पेट में फंसी है गोली
अयोध्या जिले के मसौधा डांभासेमर निवासी ज्योति जायसवाल की भीटी के जमोलीगंज बाजार में देसी शराब की दुकान है। यहां उनके भाई हैदरगंज क्षेत्र के बैंतीकला निवासी विमल जायसवाल सेल्समैन हैं। बदमाशों की गोली से घायल विमल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पेट के मांस में गोली फंसी है। चिकित्सक घाव भरने का इंतजार कर रहे हैं। इससे विमल को किसी प्रकार का खतरा न होने की बात चिकित्सक ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें