फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में थूकने पर छह लोगों से वसूला गया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में पान व गुटखा खाकर थूकने वाले छह लोगों से शनिवार को पुलिस टीम ने जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। गौरतलब है कि कोरोना काल में जिला अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

ऐसे में यदि जिला अस्पताल में किसी भी तरह से कोई गंदगी फैलाता मिला तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को अस्पताल परिसर में गुटखा व पान खाकर थूकने वाले छह लोगों से पुलिस टीम ने जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। टीम में गोविंद कुमार, दिलीप, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें