फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बदलाव फाइनल आरक्षण सूची घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न सीटों पर आरक्षण को लेकर बना असमंजस शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आरक्षण की अंतिम सूची सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शुक्रवार को सुबह चस्पा कर दी गई। इससे पहले जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख सीटों के आरक्षण को लेकर आईं 1427 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया। इसमें पाया गया कि एक भी आपत्ति में उचित कारण नहीं है, जिससे आरक्षण में फेरबदल की जरूरत नहीं है। इसके चलते पूर्व में जारी की गई अनंतिम आरक्षण सूची में किसी भी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के 902, जिला पंचायत सदस्य के 41, ब्लॉक प्रमुख के 9, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 पदों व ग्राम पंचायत सदस्य की 11078 सीटों के आरक्षण की स्थिति जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दी। बीती 20 मार्च को जिला प्रशासन की तरफ से इन पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। 20 से 23 मार्च तक संबंधित सीटों के लिए जारी आरक्षण पर प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थीं। चार दिन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को लेकर 1355 आपत्तियां दाखिल हुईं। वहीं क्षेत्र पंचायत पद के आरक्षण पर 23, जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर 43 व ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण पर 6 आपत्तियां विभिन्न ब्लॉकों से दर्ज कराई गई थीं।
इनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में 24 व 25 मार्च को विभिन्न सीटों के आरक्षण को लेकर आईं कुल 1427 आपत्तियां का गहनता से अवलोकन किया गया। टीम ने जांच में पाया कि पूर्व में जारी आरक्षण को लेकर जो आपत्तियां दाखिल की गई हैं, उनके पास कोई ठोस तर्क नहीं है। पूर्व में जारी आरक्षण सूची नियमानुसार सही है। ऐसे में किसी सीट पर आरक्षण की स्थिति बदलना उचित नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन ने किसी भी सीट पर आरक्षण की स्थिति को नही बदला और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

आरक्षण के अनुसार होंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इसकी अंतिम सूची सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे चस्पा करा दी गई। अब इसी आरक्षण के अनुसार जिले में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- दुर्गाप्रसाद तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें