फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के बिक्री होती मिली खाद, दुकान सीज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामपुर नोनशिला में कृषि विभाग द्वारा डाला गया छापा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बगैर लाइसेंस के खाद बिक्री करने वाले दुकानदार के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर महरुआ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इससे पहले छापे में लाइसेंस न मिलने पर टीम ने अलग-अलग ब्रांड की 147 बोरी खाद को जब्त कर लिया। साथ ही दुकान को सीज कर दिया। इस बीच छापे के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

एक दिन पहले उपकृषि निदेशक को सूचना मिली कि कटेहरी विकास खंड के रामपुर नोनसिला बाजार में बिना लाइसेंस के खाद की बिक्री की जा रही है। इस पर उपकृषि निदेशक पीयूष राय के नेतृत्व में टीम ने बाजार पहुंचकर प्रदीप कुमार पांडेय की खाद की दुकान पर छापा मारा। जब लाइसेंस मांगा गया, तो दुकानदार उसे नहीं उपलब्ध करा सका। जांच में मौके पर 38 बोरी किसान यूरिया, 94 बोरी शक्तिमान यूरिया, 9 बोरी अन्नदाता सल्फोजिन, 2 बोरी डीएपी, 2 बोरी एनपीएस, 2 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट बरामद हुई। बाद में उपकृषि निदेशक ने मामले में केस दर्ज करने के लिए महरुआ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे पहले टीम ने सीज की गई दुकान की शील्ड चाभी को नशेड़ी निवासी अरविंद सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर जिला कृषि अधिकारी व प्रभारी उपकृषि निदेशक पीयूष राय ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की कमी नहीं है। किसानों को यूरिया के लिए इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर उर्वरक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 05271-245680 पर किसान अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें