फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिता ने महिला मित्र पर लगाया उकसाने का आरोप, दी तहरीर

Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। क्षेत्र के रिउना गांव में छह जुलाई को पेड़ से लटके मिले सुभाष सिंह के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने बेटे की महिला मित्र पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और भीटी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रिउना निवासी श्याम सुंदर सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र सुभाष सिंह की गांव की एक महिला से गहरी मित्रता थी। महिला कथित तौर पर इस संबंध का फायदा उठाकर उस पर लगातार आर्थिक दबाव बनाती थी। आरोप है कि इसी विवाद और महिला के बनाए जा रहे लगातार दबाव के चलते सुभाष मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और अंततः उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी कृष्णबली सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें