टांडा क्षेत्र में बहवती सरयू नदी। संवाद
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को स्थिर रहा। जलस्तर स्थिर होने से जहां किसानों को कटान से राहत मिली है। आलापुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे स्थित कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने से क्षेत्र में ट्री स्पर व बैंबू क्रेट के कार्य में भी सहूलियत मिली है।
श्रमिकों की ओर से लगातार काम को तेजी से कराया जा रहा है, ताकि किसी भी समय बाढ़ जैसे हालात होने पर आसानी से निपटा जा सके। नदी का जलस्तर बुधवार को 91.36 मीटर रहा। इस समय जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से 1 मीटर 37 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर है। दो दिन पूर्व लगभग 41 सेंटीमीटर पानी घटा था।