फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार घंटे की देरी से फरक्का एक्सप्रेस तो दून दो घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में तकरीबन 33 जोड़ी ट्रेनें आवागमन करती हैं। महाकुंभ की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को फरक्का एक्सप्रेस (15744) चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस (15743) एक घंटा 18 मिनट, दून एक्सप्रेस (13010) दो घंटा 32 मिनट और (13009) दो घंटा 45 मिनट की देरी से पहुंची। महाकुंभ स्पेशल (04111) एक घंटे और (04112) अपने निर्धारित समय से दो घंटा 40 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची।

ट्रेन का शेड्यूल ठीक न होने की वजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। अकबरपुर निवासी रामराज ने बताया कि डाॅक्टर को दिखाने लखनऊ जाना था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टांडा क्षेत्र की रहने वाली राधा का कहना है कि दिल्ली जाना है, लेकिन ट्रेन लेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन की वजह से लेट हो रही ट्रेनें



महाकुंभ की वजह से गाड़ियां अपने गंतव्य से ही देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।



अजय कुमार सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक

बस के लिए भी घंटों इंतजार

महाकुंभ में 61 बसें भेजे जाने के चलते दूसरे रूटों के यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। बस्ती, आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे डिपो की बसें आनी शुरू हुईं, तब जाकर भीड़ कम हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें