जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार भोर में खेत से घर लौट रही किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता शौच के लिए सोमवार को भोर में करीब तीन बजे खेत गई थी। आरोप है कि तभी गांव के शिवांशु ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता धर पहुंची और परिवार के लोगों को पूरा प्रकरण बताया। पीड़िता के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और शिवांशु के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद